गुठनी सीवान, गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव में रविवार की दोपहर में हुई हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वही घायल युवक की पहचान जतौर गांव निवासी सुधाकर सिंह और 21 वर्षीय मोहित सिंह पिता सुनील सिंह के रूप में हुई है। आस पास के लोगो ने जब पहुंचा तो दोनों युवक जमीन पर गिरे हुए थे। वही परिजनो ने दोनो घायलों को अपने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दोनो युवक किसी कार्य से बाहर जा रहे थे। तभी गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर उसपर हमला कर दिया। जिसमे दोनो को गंभीर चोट आई। वही सरकारी अस्पताल में तैनात डॉ नीरज कुमार ने बताया कि दोनो को प्राथमिक उपचार के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया गया। पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।